मुंगेर: खड़गपुर: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से होटल कर्ण विहार में मछुआरों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Aug 28, 2024 पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देश पर मत्स्य विभाग की ओर से किला परिसर स्थित होटल कर्ण विहार में मछुआरों के शिकायत के निदान के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसके माध्यम से जहां मत्स्यजीवियों के समस्याओं को सुना गया, वहीं दूसरी ओर विभागीय योजना व जलकर बंदोवस्ती तथा योजनाओं से मछुआरों को अवगत कराया गया।