खड़गपुर: हरि सिंह महाविद्यालय से चोरी की गई समरसेबल को पुलिस ने बनवर्षा गांव के समीप से किया बरामद, तीन गिरफ्तार
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वन वर्षा गांव स्थित नहर के समीप झाड़ी से समरसेबल को बरामद किया गया ।मामले में महादेवपुर निवासी छोटू कुमार, रानी सागर निवासी राम लखन कुमार ,बन वर्षा गांव निवासी कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अन्य अभियुक्त कि गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही हैं।