सीकर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में रविवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ने श्याम दुपट्टा ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया।