डुमरी में राज्यकीय मेला के आयोजन को लेकर सरना समाज के अगुवागणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 23 जनवरी को ककड़ोलता में लगने वाले राज्यकीय मेला एवं उसी दिन पड़ने वाले साप्ताहिक शुक्रवार बाजार को लेकर प्रखंड वासियों में उत्पन्न भ्रम और असमंजस को दूर करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक अगुवाओं ने विस्तार से चर्चा किया।