पिंड्रा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसीपी पिण्डरा एवं पुलिस के पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फूलपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया
आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना फूलपुर अन्तर्गत पिण्डरा बाजार, फूलपुर कंजर बस्ती, खालिसपुर में फ्लैग मार्च किया।