हुज़ूर: ईटखेड़ी इलाके में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार साले-बहनोई की मौत
Huzur, Bhopal | Jan 30, 2026 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साले और बहनोई की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक डिवाइडर से टकरा गए थे। हादसा 24 जनवरी की रात ईटखेड़ी चौराहे पर हुआ। घायल रहीम पुत्र इब्राहिम की इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई, जबकि बहनोई नसीम पिता मुबीन ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया|