रूदपैय गांव के पास छठ घाट पर जर्जर बिजली पोल व तार से दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया कि इसकी शिकायत भी विद्युत विभाग के पदाधिकारी से की गई। किंतु आज तक मौत का झूला बनाकर लटक रहे तार और बिजली पोल का मरम्मत नहीं कराया गया। ऐसे में छठ घाट के पास इस दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा बिजली पोल को देखकर लोग अचंभित हैं।