आपको बता दे अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां गुरुग्राम से लखनऊ जा रही स्कार्पियो कार को डग्गेमार बस ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस गैलेक्सी के नाम से चलती है और कथित तौर पर RTO और रोडवेज विभाग की मिलीभगत से चल रही थी। पुलिस ने बस और कार को थाने में खड़ा कर दिया है।