नागदा में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व (प्रकाश उत्सव) पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गुरुद्वारे में सुबह से ही वाहे गुरु का जाप और शबद कीर्तन की गूंज रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर पहुंचकर मत्था टेका और सर्वत्र भले की अरदास की। सजे दीवान और शबद कीर्तन का प्रवाह गुरुद्वारा साहिब को आ