शुक्रवार दोपहर 2 बजे के लगभग बोरगांव पुलिस को सूचना मिली कि रुस्तमपुर ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार ट्रक पलटी खा गया है जिसमें ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया बोरगांव चौकी पर पदस्थ एएसआई वीरेंद्र सिंह बिसेन घटना स्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से ड्राईवर को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भिजवाया है