सुपौल: सीतापुर में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या
Supaul, Supaul | Nov 18, 2025 सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर वार्ड नंबर-10 में सोमवार की रात एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देशन में वीरपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और जांच की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान सीतापुर वार्ड 10 निवासी हरिप्रसाद देव के बेटे राम प्रसाद देव के रूप में हुई है।