सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से धुएं का गुबार निकलने से आस पास हड़कंप मच गया। लोग तरह तरह की आशंकाएं जताने लगे, वहीं फैक्ट्री प्रशासन के अनुसार यह एक सामान्य घटना है जो मशीनी कार्य के दौरान होती है और इससे किसी भी मजदूर या अन्य को कोई खतरा नहीं होता।