प्रखंड के लखन पहाड़ी ग्राम स्थित कांटा पोखर छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार को समकालीन अर्घ्य के उपलक्ष पर सोमवार को 7:00 बजे शाम में भव्य राम धुन भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं सूर्य देव के जयकार के साथ हुआ।