नवादा: दरियापुर के पास अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, वह ससुराल जा रहा था
Nawada, Nawada | Jun 11, 2025 नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के दरियापुर के पास अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान गुड्डू राजवंशी के रूप में की गई है। ससुराल जाने के दौरान घटना घटी है। बुधवार को 10:45 में सदर अस्पताल में जानकारी दी गई।