देहरादून: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर देहरादून में 'एआई और जनसंपर्क' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में “एआई और जनसंपर्क” विषय पर आयोजित कार्यशाला में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रतिभाग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एआई के दौर में भी मानवता और जिम्मेदारी बनाए रखना जरूरी है। एआई से कार्य में तेजी आती है, लेकिन मानवीय सोच और संवेदनाएं ही इसे सार्थक बनाती हैं।