इसुआपुर: इसुआपुर पुलिस ने वाजिदपुर से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Ishupur, Saran | Jun 28, 2024 इसुआपुर थाना कांड संख्या 11/24 के फरार नामजद अभियुक्त टिंकू सिंह पिता विजय सिंह को वाजिदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसुआपुर थाना अध्यक्ष कमल राम ने बताया कि टिंकू सिंह एससी एसटी एक्ट में फरार चल रहा था । थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्त दिल्ली पुलिस में कार्यरत है तथा छुट्टी में घर आया था ।