नवाबगंज: बाराबंकी में तीन आम के पेड़ काटे गए, लकड़ी माफिया फरार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बाराबंकी के मसौली विकासखंड के खैरातीपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे खड़े तीन आम के पेड़ काट दिए गए।आरोप है कि लकड़ी माफियाओं ने रात के अंधेरे में इन प्रतिबंधित पेड़ों को काटा और उनकी लकड़ी लेकर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने कटे हुए पेड़ देखे तो उनमें नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी पेड़ों की कटाई हुई है।