बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा बाईपास पर दबंगों ने बस कंडक्टर से ₹2000 की रंगदारी मांगी, पुलिस में की गई शिकायत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा बाईपास पर बस कंडक्टर से दबंगों ने रंगदारी मांगी। पीड़ित कंडक्टर ने रंगदारी देने से किया इंकार तो दबंगों ने बस में घुसकर की तोड़फोड़। पीड़ित कंडक्टर का आरोप है कि दबंगों द्वारा उस पर तमंचा तानकर ₹2000 की रंगदारी मांगी गई और कहा गया अगर तुमको बस चलानी है तो रंगदारी देनी पड़ेगी नहीं तो जान से हाथ धो बैठेगा। जांच में जुटी पुलिस