झालरापाटन: निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना में बड़ा बदलाव: झालावाड़ में अब आधार, आभा, जनआधार के साथ मिलेगी जांचों की सौगात
सीएमएचओ ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि झालावाड़ सहित पूरे प्रदेश में निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत अब हर मरीज को अपनी आधार, जनआधार या आभा आईडी साथ लानी होगी। अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि जिनके पास आभा आईडी नहीं है, उन्हें वहीं तुरंत बनवाई जाए। साफ कहा गया है कि डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर हस्ताक्षर, मुहर, नाम और आरएमसी नंबर अनिवार्य होंगे