मुशहरी: रेवा रोड में शिक्षिका से चेन समेत पर्स झपटा
प्रशिक्षण के लिए शिवहर से आई शिक्षिका का पताही व भगवानपुर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन समेत पर्स झपट लिया। शिवहर के पुरनहिया की शिक्षिका रुबी कुमारी ने सदर थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह बैरगनिया के बगाही मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। पताही स्थित पीटीईसी में प्रशिक्षण के लिए आई है। बीते 20 फरवरी को वह प्रशिक्षण केंद