बीघापुर: रावतपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला महिला का शव, हत्या के मामले में अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
Bighapur, Unnao | Jan 10, 2026 बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रावतपुर टिकौली में 6 नवंबर को रेलवे हाल्ट से 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था, महिला के गले में चोट के निशान थे। सोशल मीडिया पर प्रसारित चित्रों के माध्यम से दुर्गागंज जगतपुर जिला रायबरेली निवासी मृतका की माँ द्वारा बताया गया कि उसकी 18 वर्ष की पुत्री की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।