"मुरादाबाद के जयंतीपुर में सांप से खेलने का वीडियो वायरल होने पर सोमवार शाम 7:00 बजे स्थानीय पार्षद ने संज्ञान लिया। उन्होंने मंसूरी कॉलोनी के लोगों को जागरूक करते हुए आगाह किया कि ऐसे जानलेवा स्टंट न करें। वन्यजीव दिखने पर तुरंत विशेषज्ञों या प्रशासन को सूचित करें।