पूरनपुर: खमरिया पट्टी गांव में गाय के हमले से महिला की हालत गंभीर, बरेली के अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले रामसेवक ने गुरुवार को बताया। उनकी माँ 8 नवंबर को दरवाजे पर बैठी थीं और इसी दौरान गांव के रहने वाले माखनलाल ने अपनी मरखन्नी गाय को छोड़ दिया। गाय ने महिला को उठा उठाकर पटका जिससे महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उपचार के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।