सोनो: झाझा रेफरल अस्पताल में उच्च रक्तचाप दिवस को लेकर लगाए गए शिविर में 40 लोगों की हुई जांच
Sono, Jamui | May 21, 2024 उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार रेफरल अस्पताल झाझा में निःशुल्क जांच सह चिकित्सा परमार्श शिविर सोमवार को लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर अस्पताल पहुंचकर लोगों ने अपना रक्तचाप की जांच करवाया। इस दौरान लोगों को चिकित्सा परामर्श भी दिया गया।