कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने सरकार और जिला प्रशासन पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के आशियाने छीनने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुंजल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं और 25 जून को बड़े आंदोलन के जरिए जनता की आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर गरीबों को बेघर किया जा रहा है, जबकि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा।
दरअसल, कोटा में 25 जून को प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आंदोलन कोटा विकास प्राधिकरण और राजस्थान वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
Ladpura, Kota | Jun 23, 2026