धौलपुर: जिले में रोडवेज बसों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, बिना टिकट यात्रा कर रहे 4 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम( रोडवेज) के निर्देशानुसार धौलपुर आगार द्वारा शुक्रवार को रोडवेज बसों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करने वाले चार यात्रियों से कुल 1550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। धौलपुर आगार के मुख्य प्रबंधक जगजीत सिंह ने शुक्रवार की शाम को जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश