धौलपुर: छज्जा ढहने से मलबे में दबा व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल
कांकौली में शुक्रवार सुबह एक मकान का छज्जा ढहने से हादसा हो गया। जहां घर की छत पर साफ सफाई करते समय अचानक छज्जा ढह गया। तभी ऊपर खड़ा व्यक्ति रामनिवास पुत्र सोनपाल बघेल भी मलबे के साथ नीचे जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। अचानक मलबा गिरने की आवाज और व्यक्ति की चीख पुकार से परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को सैंपऊ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर