हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो डंपर भिड़े, एक चालक की मौत और खलासी घायल
बीती रात नेशनल हाईवे में सीमेंट फैक्ट्री के समीप दो डंपरों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक डंपर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चालक को हैलेट रेफर किया गया। हैलेट में इलाज के दौरान तड़के उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।