साहेबपुर कमाल: बिंदटोली के समीप एनएच 31 पर एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
आज बिंदटोली के समीप एनएच 31 पर एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया,डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल दोनों घायलों को भेजा गया।