मिर्ज़ापुर: समाजवादी पार्टी ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ पार्टी कार्यालय से निकाला हल्ला बोल पैदल मार्च, एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट हमारी पट्टी से पैदल मार्च कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्राधिकार विवेक चावला को ज्ञापन सोपा आरोप है कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को गाड़ी हटाने को लेकर कटरा कोतवाल द्वारा मारपीट कर घायल कियाहै