तराना: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी, कल 20 सितंबर को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
Tarana, Ujjain | Sep 19, 2025 शुक्रवार शाम 6:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि कल 20 सितंबर को एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर, युवक-युवतियां को पेट के कीड़े मारने की गोली एल्बेंडाजोल खिलायी जाएगी। 20 सितंबर को गोली खिलाने के लिए आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम निर्धारित स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को गोली खिलाने का कार्य करेगी। कार्यवाहक bmo डा. प्रमोद अर्गल ने दी जानकारी