धरियावद: ऑपरेशन त्रिनेत्र में थाना धरियावद और डीएसटी की कार्रवाई, ₹1 करोड़ 14 लाख 80 हजार का अवैध डोडाचूरा और पिकअप जब्त
जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन में,हजारीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद मय पुलिस टीम एवं डीएसटी टीम द्वारा 22 मार्च 2026 को पिकअप में परिवहन किया जा रहे 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक जिंदा कारतूस को जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जप्त किया है। थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू।