बीकानेर: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने बीकानेर दौरे पर रथखाना कॉलोनी में की प्रेस वार्ता
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता आज बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पंजाबी महासभा की एक बैठक आज बीकानेर में आयोजित की गई। बैठक में पंजाबी वेलफेयर बोर्ड के गठन, पंजाबी समाज की गुरु की मूर्ति स्थापना सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा ।