मौली और बरवाला के बीच टांगरी नदी पर बना पुल पूरी तरह खस्ताहाल होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा बंद किया गया है, लेकिन इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से इस पुल से आवागमन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुल की कमजोर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दोनों तरफ मिट्टी डालकर आवाजाही रोकने के निर्देश दिए थे, ताकि कोई अनहोनी न हो सके। इसके बावजूद कई वाहन चालक और राहगीर जोखिम