मानस भवन में शुक्रवार से श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो गया है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। कथावाचक प्रणवपुरी महाराज हनुमंत शैली में खड़े होकर रामकथा का वाचन कर रहे हैं। मानस भवन निर्माण एवं संचालन समिति के मंत्री सुनील अग्रवाल शुभम ने बताया कि दीप पर्व के अवसर पर यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।