बिहारीगंज–उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर नया बाजार में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक बालू डिपो के पास बैक कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पप्पु कुमार मेहरा, करण कुमार और दिलखुश कुमार शामिल हैं। घायलों को बिहारीगंज सीएचसी लाया गया, करण कुमार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया।