आरोन: आरोन में धर्म कांटा के पास मेटाडोर और बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल, थाने में शिकायत दर्ज
आरोन थाना क्षेत्र में एसएलबी धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार मेटाडोर और बाइक की टक्कर हो गई। 2 दिसंबर को थाना में दर्ज शिकायत में फरियादी बाबूलाल बंजारा ने पुलिस को बताया बीते रोज मां के लड़के दल्ला बंजारा के साथ लटेरी जा रहा था। तभी मेटाडोर ने टक्कर मार दी, दोनों गंभीर घायल हो गए। आरोन सरकारी अस्पताल में लाया गया। पुलिस नाम मेटाडोर चालक पर मामला दर्ज किया है।