दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोन गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल बस से छात्र की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जांच अभियान चलाया। इस क्रम में परिवहन विभाग के दर्जनों अधिकारी, जिनमें डीटीओ स्वयं शामिल थे, स्कूल परिसर पहुंचे और वहां खड़ी सभी बसों व वाहनों के कागजातों की गहन जांच की गई।जांच के बाद हुआ बबाल।