नानपारा: नानपारा के उप जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे और तहसीलदार नानपारा अजय कुमार यादव ने बुधवार को बीआरसी बलहा परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात का निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की साफ सफाई उपस्थिति रजिस्टर एमडीएम आदि का जायजा लिया। इसके अलावा ऐसी जरूरतमंदों को कंबल का भी वितरित किया इस अवसर पर नया तहसीलदार शैलेश अवस्थी बीईओ अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।