मेरठ: बहसूमा क्षेत्र से चार बच्चों का पिता प्रेमिका को लेकर फरार,पत्नी ने SSP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत।
Meerut, Meerut | Feb 19, 2024 मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने बताया कि उसका पति प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।जिसके बाद वह और उसके बच्चे भूखे है।महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंच पति और उसकी प्रेमिका पर कार्रवाई करने की मांग की है।महिला की शादी दस वर्ष पूर्व महताब नाम के युवक से हुई थी।