मुशहरी: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास टेलीकॉम टावर पर चढ़ा युवक, गर्लफ्रेंड को बुलाने की जिद कर रहा
मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप बटलर रोड स्थित रेलवे टेलीकॉम टावर पर एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मुजफ्फरपुर की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए