कसिया: थाना कोतवाली पडरौना व कसया के बीट पुलिस अधिकारियों के कार्यों की पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा,दिए कई निर्देश।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के द्वारा मंगलवार को थाना कोतवाली पडरौना एवं कसया के बीट पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा बीट पुस्तिका को निरन्तर अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने सभी बीट पुलिस अधिकारियों को अपने–अपने बीट क्षेत्रों में भ्रमण करने तथा आम जन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निराकरण हेतु निर्देश दिए।