कसिया: परसौनी खुर्द में मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने वृद्ध व्यक्ति को पीटकर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
जनपद कुशीनगर के कसेया थाना क्षेत्र अंतर्गत 70 वर्षीय वृद्ध परसौनी खुर्द निवासी फूलबदन गिरी ने गांव के कुछ दबंग लोगो पर मारपीट करने और मुकादम वापस नहीं लेने पर जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने कसेया थाना में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ करवाई की मांग की है।