सोनो: बालापाड़ा गांव में रात्रि में अगवा हुआ युवक गांव के समीप नदी में घायल अवस्था में मिला
Sono, Jamui | Apr 23, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के बालापाड़ा गांव में रात्रि में अगवा हुए एक युवक मंगलवार की सुबह गांव के कुछ दूरी पर स्थित नदी में घायल अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। जिसको परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया जहां चिकित्सक ने घायल युवक को उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।