गोरखपुर: ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आपत्तिजनक बयान पर कहा- मंत्री पद से इस्तीफा दें
ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद द्वारा पुलिस के नौजवानों के खिलाफ दिए गए अभद्र और आपत्तिजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।उक्त की जानकारी उन्होंने आज दिन गुरुवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस रिलीज के माध्यम दी।