गोरखपुर: गोरखपुर में बना पूर्वांचल का पहला डे केयर सेंटर, बच्चे जाएं ऑफिस, नगर निगम रखेगा उनके बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान
परिवार के ज्यादातर सदस्य कमाने वाले होते हैं जिससे बुजुर्गों को घरों में अकेलेपन का सामना करना पड़ता है कि घर में हमारे माता-पिता या घर में बड़े बुजुर्ग अकेले होंगे ऐसे में अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो उनका ख्याल कौन रखेगा पर अब नगर निगम ने ऐसे लोगों के लिए डे केयर सीनियर सिटीजन सेंटर बनाया है, उक्त की जानकारी नगर आयुक्त ने आज दिन गुरुवार सुबह 11:00 बजे दी