खंडवा: सड़क पर डेढ़ घंटे तड़पते रहे दो युवक, ऑटो से हुई टक्कर, एंबुलेंस नहीं आई, लोग देखते रहे
मध्य प्रदेश के खंडवा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोघट रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहाड़ा रोड पर आंगन ढाबे के पास बीती रात करीब ग्यारह बजे एक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ऑटो चालक कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी बुधवार शाम 4 बजे की है