वजीरगंज प्रखंड के ओरैल निवासी व अर्जक नेता 74 वर्षीय सुरेश प्रसाद के निधन के बाद उनकी बहु, बेटी, पोती सहित कई महिलाओं ने परंपरा तोड़ते हुए अरथी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। अर्जक संघ के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार पथिक के नेतृत्व में निकली शव यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। पथिक ने कहा कि महिल