राजगढ़ी: बड़कोट में क्रमिक धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के नाम 300 पोस्टकार्ड प्रेषित किए,
पेयजल किल्लत से जूझ रहे बड़कोट नगर वासियों को क्रमिक धरना आंदोलन लगातार जारी है। आज आंदोलनकारियों के धरने नगर के लोगों ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने 300 पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रेषित किए। पोस्ट कार्ड में प्रधानमंत्री से बड़कोट नगर के लिए यमुनानदी से पेयजल पंपिग योजना के वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग की।