थाना क्षेत्र के निमहार गांव में सोमवार को 12 बजे दिन में किसान अशोक यादव के घर से सटे उनके पुआल के टाल में भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें देखते ही देखते किसान के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें और धुंए का गुब्बार उठते देख पूरा गांव वहां जुट गया। घर के लोग और ग्रीमीन दमकल विभाग आउट पुलिस को सूचना देकर मोटर चलाकर पाइप से पानी डाल कर आग बुझाने आ